दुनिया के पांच सबसे बड़े शेयर बाजारों में शामिल हुआ ताइवान

  • 25 मई 2026 को ताइवान ने वैश्विक शेयर बाजारों की रैंकिंग में भारत को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार बनने की उपलब्धि हासिल की।
  •  ताइवान के शेयर बाजार का कुल बाजार पूंजीकरण लगभग 4.95 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जबकि भारत का कुल बाजार मूल्य करीब 4.92 ट्रिलियन डॉलर रहा।
  • ताइवान की इस प्रगति का प्रमुख कारण Taiwan Semiconductor Manufacturing Co. के शेयरों में आई तेज बढ़ोतरी मानी जा रही है। 
  • कंपनी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सेमीकंडक्टर की बढ़ती वैश्विक मांग का बड़ा फायदा मिला है, जिससे निवेशकों का भरोसा भी मजबूत हुआ।
  • वैश्विक शेयर बाजारों की मौजूदा सूची में अमेरिका पहले स्थान पर बना हुआ है। 
  • इसके बाद चीन, जापान, हांगकांग, ताइवान और भारत का क्रम आता है।
  •  इससे पहले अप्रैल 2026 में ताइवान ने कनाडा और यूनाइटेड किंगडम को पीछे छोड़कर अपनी स्थिति मजबूत की थी। 
  • भारत को पीछे छोड़ने के बाद अब ताइवान एशिया और वैश्विक वित्तीय बाजार में अधिक प्रभावशाली भूमिका में उभरकर सामने आया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Asian Games: India wins two bronze medals in skeet events

On September 23, 2026, India delivered an impressive performance in the skeet shooting team events at the Asian Games, securing bronze medal...

Popular Posts