भारत का पहला प्राइवेट मेडिकल म्यूजियम

  • 25 मई 2026 को केरल की राजधानी Thiruvananthapuram के उल्लूर क्षेत्र में “Museum of Medical Archives” का उद्घाटन किया गया। 
  • यह संग्रहालय न केवल केरल का, बल्कि भारत का भी पहला निजी मेडिकल म्यूजियम माना जा रहा है।
  • इसका उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा, शरीर रचना विज्ञान और मेडिकल इतिहास से जुड़ी दुर्लभ एवं महत्वपूर्ण सामग्रियों का संरक्षण करना है।
  • इस अनोखे संग्रहालय की स्थापना ए. सिवारमन ने की है, जो Government Medical College, Thiruvananthapuram में पूर्व कलाकार-मॉडलर रह चुके हैं।
  •  उन्होंने कई वर्षों तक मेडिकल छात्रों की पढ़ाई के लिए विभिन्न शैक्षणिक मॉडल और शिक्षण सामग्री तैयार की थी। अब उन्हीं संग्रहों को इस म्यूजियम में प्रदर्शित किया गया है।
  • संग्रहालय में हाथ से निर्मित एनाटॉमिकल मॉडल, भ्रूण विकास से जुड़े प्रदर्शन, दुर्लभ चित्र, माइक्रोबायोलॉजी अभिलेख और ऐतिहासिक फोटोग्राफ शामिल हैं। 
  • यहां भ्रूण में रक्त संचार, कोशिका विभाजन की प्रक्रिया, दांतों की संरचना, प्रजनन तंत्र, हृदय के विकास और रक्त वाहिकाओं की बनावट जैसे विषयों को विस्तार से प्रदर्शित किया गया है।
  •  इन मॉडलों को विशेष रूप से इस तरह तैयार किया गया है कि चिकित्सा छात्रों और शोधकर्ताओं को जटिल जैविक प्रक्रियाओं को समझने में आसानी हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

RRB JE Stage-II Electrical & Allied 17 Set Solved & Practice Book 2027 Hindi Medium

RRB JE Stage-II Electrical & Allied 17 Set Solved & Practice Book 2027 Hindi Medium Purchase Book Online Click Here

Popular Posts