“फार्म टू होम” योजना को आंध्र प्रदेश में मिली मंजूरी

  • आंध्र प्रदेश सरकार ने किसानों और उपभोक्ताओं के बीच सीधे संपर्क को बढ़ावा देने के लिए “फार्म टू होम” मॉडल लागू करने का निर्णय लिया है। 
  • इस पहल के तहत किसानों द्वारा उत्पादित फल और सब्जियां बिना बिचौलियों के सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जाएंगी। 
  • सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाना और लोगों को ताजे कृषि उत्पाद उचित कीमत पर उपलब्ध कराना है।
  • “फार्म टू होम” मॉडल कृषि विपणन की ऐसी व्यवस्था है, जिसमें किसानों से उत्पाद सीधे ग्राहकों तक पहुंचते हैं। 
  • इस प्रणाली में फार्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन्स (FPOs) अहम भूमिका निभाएंगे। ये संगठन किसानों की सामूहिक संस्थाओं के रूप में कार्य करते हुए उपज के संग्रहण, परिवहन, विपणन और घर-घर आपूर्ति की जिम्मेदारी संभालेंगे।
  •  FPOs के माध्यम से किसानों की बाजार तक पहुंच मजबूत होगी और उनकी सौदेबाजी क्षमता में भी वृद्धि होगी। 
  • इससे विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों को अपनी उपज से अधिक लाभ मिलने की संभावना बढ़ेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Vivek Aggarwal has been elected as the Vice President of the FATF

India has achieved a significant milestone in the realm of the international financial system. Vivek Agrawal, a 1994-batch IAS officer of th...

Popular Posts