विश्व रोइंग कप,2026

  • 27 जून 2026 भारतीय रोइंग के लिए एक ऐतिहासिक दिन बन गया, जब भारतीय सेना के हवलदार लक्षय और हवलदार उज्ज्वल कुमार सिंह ने स्विट्जरलैंड के ल्यूसर्न में आयोजित विश्व रोइंग कप स्टेज-3 में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। 
  • दोनों खिलाड़ियों ने लाइटवेट मेंस डबल स्कल्स (एलएम2एक्स) स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए इस प्रतियोगिता में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। 
  • यह उपलब्धि भारतीय रोइंग के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।
  • लाइटवेट मेंस डबल स्कल्स स्पर्धा में दो खिलाड़ी एक ही नाव में बैठकर दौड़ लगाते हैं और प्रत्येक खिलाड़ी दो चप्पुओं का उपयोग करता है। इस वर्ग में खिलाड़ियों को निर्धारित वजन सीमा के भीतर रहना होता है।
  •  फाइनल मुकाबले में लक्षय और उज्ज्वल कुमार सिंह ने 6 मिनट 26.09 सेकंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। 
  • हांगकांग की टीम 6 मिनट 27.14 सेकंड के साथ रजत पदक पर रही, जबकि नीदरलैंड ने 6 मिनट 27.36 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता। 
  • बेहद कड़े मुकाबले में विजेता का फैसला फोटो फिनिश के आधार पर हुआ, जिसने इस जीत को और भी यादगार बना दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

India won a historic silver in the Under-20 javelin.

Indian javelin thrower Ashish Yadav won the silver medal in the men's javelin throw event at the World Athletics U-20 Championships held...

Popular Posts