भारतीय सेना के 31वें थल सेनाध्यक्ष

  • 30 जून 2026 को जनरल धीरज सेठ ने भारतीय सेना के 31वें थल सेनाध्यक्ष (चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ) के रूप में पदभार ग्रहण किया। 
  • उन्होंने जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लिया, जो लगभग 40 वर्षों की सैन्य सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हुए।
  •  जनरल धीरज सेठ का कार्यकाल 31 अगस्त 2028 तक रहेगा। उनकी नियुक्ति भारतीय सेना के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखी जा रही है।
  •  विशेष रूप से वे 1997 में जनरल शंकर रॉय चौधरी के बाद आर्मर्ड कोर से आने वाले पहले थल सेनाध्यक्ष बने हैं।
  • जनरल धीरज सेठ ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), खड़कवासला से सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया और दिसंबर 1986 में भारतीय सेना की आर्मर्ड कोर में कमीशन हासिल किया। 
  • अपने लगभग चार दशक लंबे सैन्य जीवन में उन्होंने कई अहम कमान, स्टाफ और प्रशासनिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। 
  • 1 अप्रैल 2026 को उन्हें भारतीय सेना का 49वां उप थल सेनाध्यक्ष (वाइस चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया गया था। 
  • इसके बाद 30 जून 2026 को उन्होंने देश के सर्वोच्च सैन्य पदों में से एक, थल सेनाध्यक्ष का कार्यभार संभाला।
  •  उनका व्यापक परिचालन अनुभव, प्रभावी नेतृत्व और रणनीतिक दृष्टिकोण भारतीय सेना के आधुनिकीकरण तथा भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद जगाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

India won a historic silver in the Under-20 javelin.

Indian javelin thrower Ashish Yadav won the silver medal in the men's javelin throw event at the World Athletics U-20 Championships held...

Popular Posts