‘विकसित भारत 2047’ फोरम

  • 19 जून 2026 को हाउस ऑफ लॉर्ड्स में “विकसित भारत 2047” विषय पर एक विशेष फोरम आयोजित किया गया। 
  • इस कार्यक्रम का आयोजन यूके की एनआरआई एसोसिएशन ने किया, जिसमें सांसदों, राजनयिकों, उद्योग क्षेत्र के प्रतिनिधियों और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों ने भाग लेकर भारत के भविष्य के विकास रोडमैप पर विचार-विमर्श किया।
  • फोरम में भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच बढ़ते सहयोग, वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की भूमिका तथा प्रवासी भारतीयों के योगदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
  •  प्रतिभागियों ने इस बात पर जोर दिया कि भारत आने वाले वर्षों में वैश्विक विकास और नवाचार का एक प्रमुख केंद्र बन सकता है।
  • “विकसित भारत 2047” भारत सरकार की एक दीर्घकालिक विकास परिकल्पना है, जिसका लक्ष्य स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने तक भारत को एक विकसित और अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है। 
  • इस दृष्टि में आर्थिक सशक्तिकरण, आधुनिक अवसंरचना, तकनीकी प्रगति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुशासन और सामाजिक समावेशन जैसे प्रमुख आयाम शामिल हैं।
  • इस कार्यक्रम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के विकास लक्ष्यों को नई पहचान देने के साथ-साथ यह भी दर्शाया कि वैश्विक मंचों पर ‘विकसित भारत 2047’ की अवधारणा को लेकर रुचि और चर्चा लगातार बढ़ रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

The European Union has imposed a fine of €890 million on Google

The European Commission has imposed a total fine of €890 million on Google for violating competition rules under the Digital Markets Act (DM...

Popular Posts