डी.के. शिवकुमार कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री बने

  • वरिष्ठ कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार 3 जून 2026 को कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।
  • शपथ ग्रहण समारोह बेंगलुरु के लोक भवन परिसर में शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा।
  •  कांग्रेस विधायक दल द्वारा उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के बाद उनके मुख्यमंत्री बनने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी हुई।
  • इससे पहले, तत्कालीन मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 28 मई 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 
  • इसके बाद 30 मई को आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में उन्होंने नए नेता के रूप में डी.के. शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव रखा।
  •  विधायक दल ने इस प्रस्ताव का सर्वसम्मति से समर्थन किया, जिसके परिणामस्वरूप शिवकुमार को विधायक दल का नेता चुना गया और उनके मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर मुहर लग गई।
  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164 के तहत मुख्यमंत्री राज्य की मंत्रिपरिषद का प्रमुख होता है तथा राज्य सरकार के प्रशासन और नीतिगत निर्णयों का नेतृत्व करता है।
  •  ऐसे में डी.के. शिवकुमार का मुख्यमंत्री पद संभालना कर्नाटक की राजनीतिक और प्रशासनिक दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

UPPSC HEO Vol 1 Margdarshika Study Material 2026-27 Hindi Medium

UPPSC HEO Vol 1 Margdarshika Study Material 2026-27 Hindi Medium Purchase Book Online Click Here

Popular Posts