पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार

  • नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में ओडिशा ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 
  • राज्य को 2 जून 2026 को प्रतिष्ठित पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
  • यह पुरस्कार मई 2026 में आयोजित “मंथ ऑफ सोलर” अभियान के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।
  •  मध्यम उपभोक्ता संख्या वाले राज्यों की श्रेणी में ओडिशा ने सर्वाधिक आवेदन प्राप्त करने, सर्वाधिक रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित करने और सर्वाधिक डिस्कॉम निरीक्षण करने जैसे तीन प्रमुख मानकों पर पहला स्थान हासिल किया।
  • यह उपलब्धि राज्य में सौर ऊर्जा के प्रति बढ़ती जागरूकता, जनभागीदारी और प्रभावी प्रशासनिक कार्यान्वयन को दर्शाती है। 
  • केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना को प्रोत्साहित कर स्वच्छ और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराना है।
  • मई 2026 में चलाए गए “मंथ ऑफ सोलर” अभियान के तहत लोगों को रूफटॉप सोलर सिस्टम अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
  •  अभियान में आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने, सौर संयंत्रों की स्थापना में तेजी लाने और वितरण कंपनियों द्वारा निरीक्षण कार्य को प्रभावी ढंग से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।
  •  इसी आधार पर राज्यों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया, जिसमें ओडिशा ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

L&T's Mega AI Deal

L&T has secured a major order worth ₹10,000 crore to ₹15,000 crore for AI infrastructure in India. This is considered one of the country...

Popular Posts