अंडमान-निकोबार ने पानी के भीतर रचा नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह ने एक बार फिर अपनी साहसिक समुद्री गतिविधियों के दम पर विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन किया है।
  •  3 मई 2026 को स्वराज द्वीप स्थित प्रसिद्ध लाइटहाउस डाइव साइट पर “पानी के भीतर सबसे ऊंचा मानव स्टैक” बनाकर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया गया।
  • इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए 14 अनुभवी स्कूबा डाइवरों ने समुद्र की गहराइयों में अद्भुत कौशल और टीमवर्क का प्रदर्शन किया। डाइवरों ने मिलकर 22.3 मीटर ऊंची मानव संरचना तैयार की, जो अपने आप में एक असाधारण उपलब्धि है। 
  • कठिन परिस्थितियों के बावजूद इस संरचना को लगातार तीन मिनट तक स्थिर बनाए रखा गया, जिसके बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इसे आधिकारिक रूप से मान्यता प्रदान की।
  • इस ऐतिहासिक प्रयास में अंडमान और निकोबार के उपराज्यपाल डी.के. जोशी ने भी भाग लिया। 
  • यह उपलब्धि न केवल क्षेत्र में समुद्री पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देगी, बल्कि भारत की डाइविंग क्षमताओं और समुद्री कौशल को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

HSSC Vol 3 Reasoning & Math 262 Papers Chapterwise Solved Papers 3000 Hindi Medium 2027

HSSC Vol 3 Reasoning & Math 262 Papers Chapterwise Solved Papers 3000 Hindi Medium 2027 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts