जामनगर में स्थापित होगा मेटा का विशाल एआई डेटा सेंटर

  • भारत में डिजिटल और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए मेटा प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक महत्वपूर्ण साझेदारी की घोषणा की है। 
  • 10 जून 2026 को घोषित इस समझौते के तहत गुजरात के जामनगर में एक आधुनिक एआई-संचालित डेटा सेंटर विकसित किया जाएगा, जो भारत की डिजिटल अवसंरचना को और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
  • परियोजना के तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज 168 मेगावाट क्षमता वाला अत्याधुनिक डेटा सेंटर तैयार करेगी।
  •  इस सुविधा का उपयोग मेटा अपने वैश्विक डिजिटल प्लेटफॉर्म और एआई आधारित कंप्यूटिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। 
  • यह भारत में मेटा की पहली “बिल्ट-टू-सूट” डेटा सेंटर परियोजना होगी, जिसमें ग्राहक की विशेष आवश्यकताओं के अनुसार डेटा सेंटर का डिजाइन और निर्माण किया जाता है।
  • जामनगर में बनने वाला यह केंद्र भारत को वैश्विक एआई और डेटा प्रौद्योगिकी के प्रमुख केंद्रों में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 
  • परियोजना में भविष्य में विस्तार की भी संभावना रखी गई है और इसके अगले दो वर्षों के भीतर पूर्ण होने की उम्मीद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Aero India 2027

Aero India 2027 will mark the 16th edition of one of Asia's largest aerospace and defense exhibitions. It will be held at the Yelahanka ...

Popular Posts