‘प्रियदर्शिनी’ योजना


  • केरल सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 
  • राज्य मंत्रिमंडल ने 10 जून 2026 को ‘प्रियदर्शिनी’ योजना को मंजूरी दी, जिसके तहत पात्र लाभार्थियों को राज्य परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह योजना 15 जून 2026 से पूरे राज्य में लागू की जाएगी।
  • योजना की खास बात यह है कि इसका लाभ सभी आयु वर्ग और सभी आर्थिक श्रेणियों की महिलाओं को मिलेगा। 
  • इसके अलावा ट्रांसजेंडर समुदाय को भी इसमें शामिल किया गया है, जिससे सामाजिक समावेशन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि यह पहल शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए लोगों की आवाजाही को आसान बनाएगी।
  • प्रारंभिक चरण में ‘प्रियदर्शिनी’ योजना का लाभ केवल Kerala State Road Transport Corporation (केएसआरटीसी) की साधारण श्रेणी की बसों में उपलब्ध होगा। 
  • योजना पूरे राज्य में लागू रहेगी और इसके लिए किसी प्रकार की आय या उम्र संबंधी पात्रता शर्त निर्धारित नहीं की गई है।
  •  सरकार के अनुसार, इस कदम से महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की सार्वजनिक परिवहन तक पहुंच मजबूत होगी तथा उनकी दैनिक यात्रा का आर्थिक बोझ कम होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Civil Engineering A to Z Module 6 Chapterwise Solved Papers 2027

Civil Engineering A to Z Module 6 Chapterwise Solved Papers 2027 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts