संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य बने पुर्तगाल और ऑस्ट्रिया

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित चुनाव में 3 जून 2026 को पुर्तगाल और ऑस्ट्रिया को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुना गया।
  •  दोनों देश 1 जनवरी 2027 से 31 दिसंबर 2028 तक दो वर्षीय कार्यकाल के लिए परिषद में अपनी भूमिका निभाएंगे। 
  • यह चुनाव संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संपन्न हुआ।
  • सदस्यता मिलने के साथ ही दोनों देशों को वैश्विक शांति, सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय संघर्षों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लेने की प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, संयुक्त राष्ट्र के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जिसका प्रमुख उद्देश्य विश्व में शांति और सुरक्षा बनाए रखना है। 
  • परिषद में कुल 15 सदस्य होते हैं, जिनमें पांच स्थायी और दस अस्थायी सदस्य शामिल रहते हैं। अस्थायी सदस्यों का चयन संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा गुप्त मतदान के माध्यम से किया जाता है तथा उनका कार्यकाल दो वर्ष का होता है।
  • सुरक्षा परिषद की सीटों का आवंटन विभिन्न क्षेत्रीय समूहों के आधार पर किया जाता है, ताकि सभी क्षेत्रों को संतुलित प्रतिनिधित्व मिल सके। 
  • इस बार पुर्तगाल और ऑस्ट्रिया को पश्चिमी यूरोपीय एवं अन्य राज्य समूह (WEOG) के लिए निर्धारित दो सीटों पर चुना गया। 
  • मतदान में पुर्तगाल को 134 और ऑस्ट्रिया को 131 वोट प्राप्त हुए। वहीं, जर्मनी को 104 मत मिले, लेकिन वह आवश्यक समर्थन हासिल नहीं कर सका और परिषद में स्थान बनाने से चूक गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Bihar STET English 11-12 Chapterwise Solved & Question Bank 2950 Objective Question 2027

Bihar STET English 11-12 Chapterwise Solved & Question Bank 2950 Objective Question 2027 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts