भारत टैक्सी की शुरुआत

  • देश में सहकारिता आधारित डिजिटल परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देने के उद्देश्य से केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 27 जून 2026 को गुजरात के गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में 'भारत टैक्सी' सेवा की शुरुआत की। 
  • इसे देश की पहली ड्राइवर-स्वामित्व वाली सहकारी राइड-हेलिंग सेवा बताया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ड्राइवरों को अधिक आय, आत्मनिर्भरता और बिचौलियों से मुक्ति दिलाना है।
  • फिलहाल यह सेवा गुजरात के 14 प्रमुख शहरों, जैसे अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट में शुरू की गई है। 
  • सरकार की योजना अगले एक महीने में इसे पूरे राज्य में विस्तारित करने की है।
  • दिसंबर 2025 में सॉफ्ट लॉन्च के बाद से इस प्लेटफॉर्म को अच्छा प्रतिसाद मिला है। 
  • अब तक 1.5 लाख से अधिक ड्राइवर और 7 लाख से ज्यादा ग्राहक इससे जुड़ चुके हैं। 
  • वर्तमान में 'भारत टैक्सी' प्रतिदिन 3,500 से अधिक राइड्स पूरी कर रही है, जो इसकी बढ़ती स्वीकार्यता और लोकप्रियता का संकेत है।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Civil Engineering A to Z Module 6 Chapterwise Solved Papers 2027

Civil Engineering A to Z Module 6 Chapterwise Solved Papers 2027 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts