वीबी-जी रैम-जी योजना

  • पंजाब सरकार ने 26 जून 2026 को विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] योजना, 2026 को अधिसूचित किया। 
  • यह योजना 1 जुलाई 2026 से राज्य के सभी अधिसूचित ग्रामीण क्षेत्रों में लागू होगी और ग्रामीण रोजगार के लिए पहले से संचालित व्यवस्था का स्थान लेगी।
  • इस नई योजना के तहत ग्रामीण परिवारों के उन वयस्क सदस्यों को, जो अकुशल शारीरिक श्रम करने के इच्छुक हैं, प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिनों के रोजगार की वैधानिक गारंटी प्रदान की जाएगी। 
  • सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना, परिवारों की आय और आजीविका को सुदृढ़ करना तथा ग्रामीण विकास कार्यों को गति देना है।
  • गौरतलब है कि पहले महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी व्यवस्था (मनरेगा) के तहत ग्रामीण परिवारों को 100 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलती थी। 
  • नई VB-G RAM-G योजना में रोजगार की अवधि बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है, जिससे ग्रामीण परिवारों को अतिरिक्त रोजगार और आर्थिक सुरक्षा मिल सकेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Civil Engineering A to Z Module 6 Chapterwise Solved Papers 2027

Civil Engineering A to Z Module 6 Chapterwise Solved Papers 2027 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts