सेशेल्स में शुरू होगी यूपीआई सेवा

  • भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली यूपीआई अब वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान और मजबूत कर रही है। 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेशेल्स की राजकीय यात्रा के दौरान भारत और सेशेल्स ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) को सेशेल्स में लागू करने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
  • 29 जून 2026 को हुए इस समझौते के तहत वर्ष 2026 के अंत तक सेशेल्स में यूपीआई सेवा शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • इस पहल के तहत भारत के नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और सेंट्रल बैंक ऑफ सेशेल्स मिलकर यूपीआई के कार्यान्वयन के लिए आवश्यक तकनीकी ढांचा और संस्थागत व्यवस्था विकसित करेंगे।
  •  इसके लागू होने के बाद भारतीय पर्यटक, कारोबारी और अन्य यूपीआई उपयोगकर्ता सेशेल्स में सीधे डिजिटल एवं कैशलेस भुगतान कर सकेंगे।
  • यह समझौता दोनों देशों के बीच डिजिटल वित्तीय सहयोग को नई दिशा देगा। साथ ही, पर्यटन, व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ सीमा-पार डिजिटल भुगतान को भी अधिक सरल, सुरक्षित और तेज़ बनाने में मदद मिलेगी।
  •  सेशेल्स में यूपीआई की शुरुआत भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली के वैश्विक विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(11-08-2026)

प्रश्न 1 केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने अगस्त 2026 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के निदेशक के रूप में किसके कार्यकाल को एक वर्ष...

Popular Posts