भारत का पहला ऑफशोर एयरपोर्ट

  • महाराष्ट्र में देश के पहले ऑफशोर एयरपोर्ट के निर्माण की दिशा में एक अहम पहल की गई है। 
  • राज्य सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (Detailed Project Report-DPR) तैयार करने को मंजूरी दे दी है।
  •  प्रस्तावित एयरपोर्ट पालघर जिले के कोरे बीच के पास विकसित किया जाएगा और इसे मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) के तीसरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने की योजना है।
  • ऑफशोर एयरपोर्ट वह हवाई अड्डा होता है, जिसे समुद्र तट के निकट समुद्र से पुनः प्राप्त भूमि (Reclaimed Land) या विशेष समुद्री संरचनाओं पर बनाया जाता है। 
  • यह अवधारणा सीमित भूमि वाले तटीय क्षेत्रों में विमानन अवसंरचना का विस्तार करने का प्रभावी विकल्प मानी जाती है।
  • परियोजना की प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट में इसे तकनीकी और आर्थिक रूप से व्यवहार्य (Feasible) बताया गया है। 
  • महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MADC) इस परियोजना की निगरानी कर रहा है। 
  • एयरपोर्ट के विकसित होने से मुंबई क्षेत्र में बढ़ते यात्री और कार्गो यातायात का दबाव कम होगा, साथ ही क्षेत्रीय आर्थिक विकास, पर्यटन, निवेश और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। 
  • यह परियोजना भारत के विमानन क्षेत्र में आधुनिक और दीर्घकालिक अवसंरचना विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Prime Minister Narendra Modi receives Seychelles' prestigious 'Guardian of the Blue Horizon' award

Prime Minister Narendra Modi was conferred with Seychelles' prestigious ‘Guardian of the Blue Horizon’ award, recognizing the growing st...

Popular Posts