भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू एयर ट्रैवल बाजार

  • भारत ने वैश्विक विमानन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अप्रैल 2024 में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बनने का स्थान प्राप्त किया। 
  • इस अवधि में भारत की घरेलू एयरलाइन क्षमता 15.6 मिलियन सीटों तक पहुंच गई, जिससे उसने ब्राजील और इंडोनेशिया जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया। 
  • घरेलू विमानन बाजार के मामले में भारत अब केवल संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन से पीछे है। यह उपलब्धि भारत के तेजी से बढ़ते हवाई यात्रा क्षेत्र और मजबूत आर्थिक विकास को दर्शाती है। 
  • वर्ष 2024 में भारत समग्र वैश्विक विमानन बाजार में पांचवें स्थान पर रहा, जिसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों प्रकार की यात्री सेवाएं शामिल हैं।
  •  हालांकि घरेलू विमानन क्षेत्र में भारत ने उल्लेखनीय प्रगति करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। 
  • दिलचस्प बात यह है कि एक दशक पहले भारत घरेलू विमानन बाजार में पांचवें स्थान पर था। 
  • लगातार बढ़ती यात्री संख्या, बेहतर हवाई संपर्क और नए हवाई अड्डों के विकास ने भारत को तीसरे स्थान तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(11-08-2026)

प्रश्न 1 केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने अगस्त 2026 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के निदेशक के रूप में किसके कार्यकाल को एक वर्ष...

Popular Posts