उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार 2025

  • भारतीय शास्त्रीय एवं लोक प्रदर्शन कलाओं को बढ़ावा देने के लिए संस्कृति मंत्रालय के अधीन कार्यरत संगीत नाटक अकादमी द्वारा प्रदान किया जाने वाला उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार देश के युवा कलाकारों के लिए एक प्रतिष्ठित सम्मान है। 
  • वर्ष 2024-25 के लिए घोषित इस पुरस्कार के तहत अहमदाबाद के विख्यात हवेली संगीत विद्वान आचार्य श्री रणछोड़लालजी गोस्वामी को पुष्टिमार्ग की हवेली संगीत परंपरा के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।
  •  यह सम्मान उनकी साधना और समर्पण के साथ-साथ भारत की समृद्ध भक्ति संगीत परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर मिली प्रतिष्ठा का भी प्रतीक है।
  • उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार प्रत्येक वर्ष भारतीय प्रदर्शन कलाओं के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 40 वर्ष से कम आयु के कलाकारों को प्रदान किया जाता है। 
  • इस सम्मान का उद्देश्य संगीत, नृत्य, रंगमंच तथा अन्य प्रदर्शन कलाओं से जुड़े उभरते कलाकारों को प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। 
  • पुरस्कार के अंतर्गत विजेताओं को 25,000 रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पट्टिका तथा अंगवस्त्रम प्रदान किया जाता है। 
  • यह सम्मान भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और युवा कलाकारों को नई ऊर्जा एवं प्रेरणा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

India won a historic silver in the Under-20 javelin.

Indian javelin thrower Ashish Yadav won the silver medal in the men's javelin throw event at the World Athletics U-20 Championships held...

Popular Posts