भारत टेक्स 2026

  • भारत के प्रमुख वस्त्र एवं परिधान व्यापार आयोजनों में शामिल भारत टेक्स 2026 का आयोजन 14 से 17 जुलाई 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम (पूर्व नाम प्रगति मैदान) तथा यशोभूमि (इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर) में किया जा रहा है।
  •  इस भव्य आयोजन का संचालन भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन द्वारा भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है। 
  • इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय वस्त्र उद्योग को वैश्विक बाजारों से जोड़ना, निर्यात एवं व्यापार को प्रोत्साहित करना तथा निवेश और व्यावसायिक साझेदारियों के नए अवसर सृजित करना है।
  • भारत टेक्स का यह तीसरा संस्करण अब तक का सबसे बड़ा आयोजन माना जा रहा है। 
  • लगभग 16 लाख वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में आयोजित इस प्रदर्शनी में 20,000 से अधिक वस्त्र एवं परिधान उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं। 
  • आयोजन में 20 से अधिक देशों के 7,000 से अधिक खरीदारों के साथ लगभग 1.30 लाख व्यापारिक आगंतुकों के शामिल होने की संभावना है।
  •  यह मंच भारतीय वस्त्र उद्योग की वैश्विक पहचान को सुदृढ़ करने, निर्यात क्षमता बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक सहयोग को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(12-08-2026)

1. अगस्त 2026 में भारत ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए किस गैर-जीवाश्म ईंधन-आधारित (Non-Fossil Fuel) बिजली ...

Popular Posts