दिव्य कला मेला 2026

  • दिव्यांगजनों की रचनात्मकता, कौशल और उद्यमिता को राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से 31वें दिव्य कला मेले का शुभारंभ 
  • 14 जुलाई 2026 को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के रवीन्द्र सदन में किया गया। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने मेले का उद्घाटन किया। 
  • 14 से 22 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाला यह आठ दिवसीय मेला दिव्यांग उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन, विपणन और व्यापक बाजार तक पहुंच बनाने का अवसर प्रदान कर रहा है।
  •  यह पहल दिव्यांगजनों के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता, सम्मानजनक आजीविका और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
  • दिव्य कला मेला की शुरुआत दिसंबर 2022 में की गई थी। इसका उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प, कलाकृतियों, हस्तनिर्मित उत्पादों और अन्य रचनात्मक वस्तुओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और बाजार उपलब्ध कराना है।
  •  इस मंच के माध्यम से दिव्यांग उद्यमियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता के नए अवसर प्राप्त होते हैं। 
  • श्रीनगर, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी, अहमदाबाद और पटना सहित देश के अनेक प्रमुख शहरों में इस मेले का सफल आयोजन किया जा चुका है, जिससे यह दिव्यांग उद्यमिता को प्रोत्साहित करने का एक प्रभावी राष्ट्रीय मंच बनकर उभरा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(12-08-2026)

1. अगस्त 2026 में भारत ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए किस गैर-जीवाश्म ईंधन-आधारित (Non-Fossil Fuel) बिजली ...

Popular Posts