एक्सरसाइज पिच ब्लैक 2026

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ते रक्षा एवं सामरिक सहयोग के क्रम में भारतीय वायुसेना (IAF) का एक विशेष दल 17 जुलाई 2026 को एक्सरसाइज पिच ब्लैक 2026 में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचा।
  •  इस दल में चार राफेल लड़ाकू विमान, दो सी-17 ग्लोबमास्टर-III रणनीतिक परिवहन विमान तथा 120 से अधिक वायु योद्धा शामिल हैं। 
  • ऑस्ट्रेलिया स्थित भारतीय उच्चायोग ने कैनबरा में दल का स्वागत किया। इस अभ्यास में भारत की भागीदारी आधुनिक वायु शक्ति, अंतर-संचालन क्षमता (Interoperability) तथा मित्र देशों के साथ रक्षा सहयोग को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
  • एक्सरसाइज पिच ब्लैक रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स (RAAF) द्वारा आयोजित एक प्रमुख बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास है। 
  • वर्ष 2026 का आयोजन 20 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के आरएएएफ डार्विन, टिंडल और एम्बरली एयर बेस पर किया जाएगा।
  •  इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित हवाई अभ्यासों में शामिल इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य विभिन्न देशों की वायु सेनाओं के बीच संयुक्त अभियान क्षमता, आधुनिक हवाई युद्ध कौशल, रणनीतिक समन्वय और परिचालन सहयोग को मजबूत करना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

India won a historic silver in the Under-20 javelin.

Indian javelin thrower Ashish Yadav won the silver medal in the men's javelin throw event at the World Athletics U-20 Championships held...

Popular Posts