आईसीएआर का 98वां स्थापना दिवस

  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने 16 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में अपना 98वां स्थापना दिवस मनाते हुए ‘विकसित कृषि और समृद्ध किसान’ विषय पर वर्ष 2047 तक का दीर्घकालिक रोडमैप प्रस्तुत किया। 
  • यह रोडमैप ‘विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 
  • इसका मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के अनुरूप कृषि प्रणाली को सुदृढ़ बनाना, आधुनिक तकनीकों का व्यापक उपयोग बढ़ाना, कृषि अनुसंधान के लाभ किसानों तक पहुँचाना तथा भारतीय कृषि को अधिक टिकाऊ, उत्पादक और लाभकारी बनाना है।
  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) देश में कृषि अनुसंधान, कृषि शिक्षा और नवाचार का प्रमुख राष्ट्रीय संस्थान है।
  • इसकी स्थापना 16 जुलाई 1929 को हुई थी और यह एशिया के सबसे पुराने कृषि अनुसंधान संगठनों में शामिल है। आईसीएआर, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (DARE) के अधीन कार्य करता है। 
  • यह फसल विज्ञान, पशुपालन, मत्स्य पालन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, कृषि जैव प्रौद्योगिकी तथा कृषि नवाचार से जुड़े अनुसंधानों का संचालन और समन्वय करता है, जिससे देश की कृषि व्यवस्था को वैज्ञानिक आधार पर सशक्त बनाया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

India won a historic silver in the Under-20 javelin.

Indian javelin thrower Ashish Yadav won the silver medal in the men's javelin throw event at the World Athletics U-20 Championships held...

Popular Posts