राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन 2026


  • ग्रामीण भारत के सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से नई दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन (आरजीवीएस) 2026 का आयोजन किया गया। 
  • दो दिवसीय यह सम्मेलन 29 जून 2026 को संपन्न हुआ। ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। 
  • सम्मेलन में 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ग्रामीण विकास मंत्री, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा नीति-निर्माताओं ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, राज्यों के अनुभवों का आदान-प्रदान तथा भविष्य की विकास रणनीतियों पर व्यापक चर्चा की गई।
  • सम्मेलन में महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) द्वारा निर्मित उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए सारस शक्ति कलेक्शन और एक विशेष कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण किया गया। स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को बचत, ऋण, कौशल प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूत करते हैं। 
  • इसी क्रम में सरकार की लखपति दीदी पहल पर भी विशेष जोर दिया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को विभिन्न आजीविका गतिविधियों, उद्यमिता विकास और वित्तीय सहायता के माध्यम से प्रतिवर्ष कम से कम एक लाख रुपये की आय अर्जित करने में सक्षम बनाना है। 
  • यह पहल ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Asian Games: India wins two bronze medals in skeet events

On September 23, 2026, India delivered an impressive performance in the skeet shooting team events at the Asian Games, securing bronze medal...

Popular Posts