राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन 2026

  • भारत में डिजिटल प्रशासन, ई-गवर्नेंस और सार्वजनिक सेवा वितरण को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन (एनसीईजी) 2026 का आयोजन 1 और 2 जुलाई 2026 को राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में किया जा रहा है। 
  • इस सम्मेलन का संयुक्त आयोजन प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) तथा राजस्थान सरकार द्वारा किया जा रहा है।
  • यह सम्मेलन नीति-निर्माताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, तकनीकी विशेषज्ञों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को एक साझा मंच प्रदान करेगा। 
  • सम्मेलन के दौरान केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 प्रदान करेंगे। 
  • इस वर्ष सात विभिन्न श्रेणियों में कुल 17 उत्कृष्ट पहलों को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कारों में 10 स्वर्ण पुरस्कार, 6 रजत पुरस्कार और 1 विशेष जूरी पुरस्कार शामिल हैं।
  •  इन पुरस्कारों का उद्देश्य सरकारी संस्थाओं और संगठनों द्वारा विकसित उत्कृष्ट डिजिटल परियोजनाओं को प्रोत्साहित करना तथा नवाचार को बढ़ावा देना है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Asian Games: India wins two bronze medals in skeet events

On September 23, 2026, India delivered an impressive performance in the skeet shooting team events at the Asian Games, securing bronze medal...

Popular Posts