एयरो इंडिया 2027

  • एयरो इंडिया 2027 एशिया के सबसे बड़े एयरोस्पेस और रक्षा प्रदर्शनों में से एक का 16वां संस्करण होगा।
  •  इसका आयोजन कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित येलहंका एयर फोर्स स्टेशन में किया जाएगा। 
  • हर दो वर्ष में आयोजित होने वाला यह प्रतिष्ठित एयर शो भारत की रक्षा एवं एयरोस्पेस क्षमताओं को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का प्रमुख मंच माना जाता है। 
  • इस आयोजन में दुनिया की अग्रणी विमान निर्माण कंपनियां, रक्षा उद्योग से जुड़े संस्थान, विभिन्न देशों के सैन्य प्रतिनिधिमंडल और एयरोस्पेस विशेषज्ञ हिस्सा लेते हैं।
  • एयरो इंडिया 2027 का आयोजन रक्षा मंत्रालय के संरक्षण में किया जाएगा। कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी रक्षा उत्पादन विभाग के पास होगी। 
  • इस आयोजन में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) प्रमुख नोडल एजेंसी की भूमिका निभाएगी, जबकि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) सहयोगी संस्था के रूप में आयोजन को तकनीकी एवं प्रशासनिक सहयोग प्रदान करेगी। 
  • यह एयर शो स्वदेशी रक्षा उत्पादन, अत्याधुनिक सैन्य तकनीकों, वैश्विक साझेदारी और 'मेक इन इंडिया' तथा 'आत्मनिर्भर भारत' जैसी पहलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ रक्षा क्षेत्र में निवेश और सहयोग के नए अवसर भी उपलब्ध कराएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Uzbekistan's highest state honor for PM Narendra Modi

Prime Minister Narendra Modi has been conferred with Uzbekistan's highest state honor, the ‘Order of Oliy Darajali Do‘stlik’. Uzbekistan...

Popular Posts