- तमिलनाडु के नागरकोइल निवासी 17 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी एस. अश्वथ ने 8 जुलाई 2026 को भारत के 98वें ग्रैंडमास्टर (Grandmaster) बनने का गौरव प्राप्त किया।
- उन्होंने जुलाई 2026 में आयोजित पुणे इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर टूर्नामेंट में अपना तीसरा और अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
- उनकी सफलता भारतीय शतरंज में उभरती युवा प्रतिभाओं की बढ़ती क्षमता और वैश्विक स्तर पर भारत की मजबूत उपस्थिति को दर्शाती है।
- पुणे इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर राउंड-रॉबिन टूर्नामेंट में अश्वथ ने नौ दौरों में सात अंक अर्जित कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
- प्रतियोगिता के अंतिम दौर में उन्होंने अमेरिका के एफएम कन्नन वैद्यनाथन को काले मोहरों से खेलते हुए पराजित किया।
- इस निर्णायक जीत के साथ उन्होंने अपना तीसरा और अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म पूरा किया और आधिकारिक रूप से भारत के 98वें ग्रैंडमास्टर बन गए।
Tags:
खेल परिदृश्य
.jpg)