भारत का पहला कॉन्टैक्टलेस एलएमओ सेंसर

  • भारत में औद्योगिक प्रौद्योगिकी और स्वदेशी नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के तहत कार्यरत प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने 30 जून 2026 को प्योरट्रॉनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को उसके अभिनव लोड मैग्नेटिक ओवरलोड (एलएमओ) सेंसर के व्यावसायीकरण के लिए वित्तीय सहयोग प्रदान किया। 
  • कंपनी का दावा है कि यह भारत की पहली पूर्णतः कॉन्टैक्टलेस और प्रोग्रामेबल लोड मापन प्रणाली है, जो पारंपरिक लोड मापन तकनीकों की तुलना में अधिक आधुनिक, सटीक और प्रभावी समाधान उपलब्ध कराती है।
  • एलएमओ सेंसर को इस प्रकार विकसित किया गया है कि इसे आधुनिक औद्योगिक ऑटोमेशन प्रणालियों के साथ आसानी से एकीकृत किया जा सके। 
  • यह पीएलसी (प्रोग्रामेबल लॉजिक कंट्रोलर), स्काडा (सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्विजिशन) तथा इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) आधारित औद्योगिक नेटवर्क के साथ पूरी तरह संगत है। 
  • इन तकनीकों के माध्यम से उद्योगों में मशीनों की रियल-टाइम निगरानी, स्वचालित संचालन और डेटा प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। 
  • इससे उत्पादन प्रक्रिया की दक्षता बढ़ने के साथ-साथ परिचालन सुरक्षा और विश्वसनीयता में भी उल्लेखनीय सुधार होने की संभावना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Super TET I-V Solved & Practice Book 2027

Super TET I-V Solved & Practice Book 2027 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts