‘दिल्ली नेक्स्ट – कोड, क्रिएट एंड चेंज’ कार्यक्रम


  • 2 जुलाई 2026 को दिल्ली सरकार ने सरकारी विभागों में तकनीक आधारित नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘दिल्ली नेक्स्ट – कोड, क्रिएट एंड चेंज’ नामक नागरिक-प्रौद्योगिकी (सिविक-टेक) कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
  •  इस पहल का मुख्य उद्देश्य आधुनिक डिजिटल तकनीकों की सहायता से राजधानी की शहरी समस्याओं के व्यावहारिक समाधान विकसित करना तथा सरकारी सेवाओं को अधिक पारदर्शी, दक्ष और नागरिक-अनुकूल बनाना है।
  • इसके तहत 60 चयनित नवाचारी परियोजनाओं का पायलट आधार पर क्रियान्वयन किया जाएगा, ताकि उनकी उपयोगिता का परीक्षण कर भविष्य में व्यापक स्तर पर लागू किया जा सके।
  • इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, स्टार्ट-अप्स, शोधकर्ताओं, उच्च शिक्षण संस्थानों तथा नवाचार क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जिससे शासन और प्रौद्योगिकी के बीच प्रभावी सहयोग स्थापित हो सके। 
  • देशभर से 2.5 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने इस पहल में पंजीकरण कराया, जबकि जागरूकता अभियान के माध्यम से एक करोड़ से अधिक युवाओं तक इसकी जानकारी पहुंचाई गई। 
  • प्राप्त 5,000 से अधिक तकनीकी प्रस्तावों का विशेषज्ञ समिति द्वारा मूल्यांकन करने के बाद 1,000 प्रतिभागियों को अगले चरण के लिए चयनित किया गया। 
  • अंततः 60 सर्वश्रेष्ठ टीमों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने तकनीकी समाधानों का लाइव प्रदर्शन प्रस्तुत किया, जिनका विभिन्न सरकारी विभागों में पायलट परियोजनाओं के रूप में परीक्षण किया जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

American artist Peter Nagy passes away

American artist and art gallery director Peter Nagy passed away on October 13, 2026, at the age of 67, following a prolonged illness. He beg...

Popular Posts