असम ने शुरू किया देश का पहला व्यावसायिक माचा चाय उत्पादन

  • 3 जुलाई 2026 को भारत के चाय उद्योग ने एक नई उपलब्धि हासिल की, जब असम व्यावसायिक स्तर पर माचा (Matcha) चाय का उत्पादन करने वाला देश का पहला राज्य बन गया।
  •  माचा चाय का पहला व्यावसायिक उत्पादन तिनसुकिया जिले के छोटा तिंगराई टी एस्टेट में किया गया, जबकि इसकी पहली खेप की नीलामी गुवाहाटी टी ऑक्शन सेंटर के माध्यम से संपन्न हुई।
  •  इस पहल को भारतीय चाय उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि इससे भारत को वैश्विक प्रीमियम ग्रीन टी बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने का अवसर मिलेगा।
  • माचा जापान की पारंपरिक ग्रीन टी है, जिसे विशेष रूप से छाया (Shade) में उगाई गई चाय की कोमल पत्तियों को सुखाकर और बारीक पीसकर तैयार किया जाता है। 
  • अपने विशिष्ट स्वाद, उच्च पोषण मूल्य तथा स्वास्थ्यवर्धक गुणों के कारण इसकी मांग विश्वभर में लगातार बढ़ रही है।
  • असम पहले से ही भारत का प्रमुख चाय उत्पादक राज्य है, जहां मुख्य रूप से ब्लैक टी, ऑर्थोडॉक्स टी और सीटीसी (CTC) चाय का उत्पादन किया जाता है।
  • तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, जोरहाट और शिवसागर राज्य के प्रमुख चाय उत्पादक जिले हैं।
  •  माचा चाय के व्यावसायिक उत्पादन की शुरुआत से असम के चाय उद्योग को उत्पाद विविधीकरण के साथ-साथ उच्च मूल्य वाले अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(11-08-2026)

प्रश्न 1 केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने अगस्त 2026 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के निदेशक के रूप में किसके कार्यकाल को एक वर्ष...

Popular Posts