- भारत सरकार ने सेवा उत्पादन सूचकांक (Index of Services Production–ISP) शुरू किया है।
- यह देश का पहला उच्च-आवृत्ति (High-Frequency) व्यापक आर्थिक सूचकांक है, जो औपचारिक सेवाक्षेत्र में होने वाले वास्तविक उत्पादन का आकलन करता है।
- इसका उद्देश्य सेवाक्षेत्र की गतिविधियों को नियमित रूप से मापना और अर्थव्यवस्था की स्थिति का अधिक सटीक चित्र प्रस्तुत करना है।
- सेवाक्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा योगदानकर्ता है। इसलिए यह नया सूचकांक आर्थिक गतिविधियों की निगरानी, सकल राष्ट्रीय आय (National Income) के अधिक सटीक अनुमान तथा साक्ष्य-आधारित नीतिगत निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
- इस सूचकांक के अंतर्गत अप्रैल 2026 के लिए पहला उप-क्षेत्रीय (Sub-sectoral) परीक्षण सूचकांक जारी किया गया है।
- ISP का आधार वर्ष 2024–25 रखा गया है, ताकि इसे उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) जैसे अन्य प्रमुख आर्थिक सूचकांकों के अनुरूप बनाया जा सके।
- परीक्षण चरण में यह सूचकांक प्रत्येक माह लगभग 60 दिनों की देरी से प्रकाशित होगा।
- इसका प्रकाशन हर महीने की 29 तारीख को किया जाएगा, और यदि उस दिन अवकाश होगा तो अगले कार्य दिवस पर जारी किया जाएगा।
- इस सूचकांक की कार्यप्रणाली विकसित करने के लिए मई 2025 में सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने एक तकनीकी सलाहकार समिति (TAC) का गठन किया था। इस समिति में शिक्षाविदों, उद्योग संगठनों तथा विभिन्न आर्थिक मंत्रालयों के विशेषज्ञों को शामिल किया गया था।
Tags:
राष्ट्रीय परिदृश्य
