उत्तराखंड की राजनीति के दिग्गज नेता हीरा सिंह बिष्ट का निधन


  • उत्तराखंड की राजनीति के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का 26 जुलाई 2026 को देहरादून में 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 
  • उपचार के दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से प्रदेश की राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है।
  • हीरा सिंह बिष्ट लंबे समय तक उत्तराखंड की राजनीति का अहम चेहरा रहे। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के रूप में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ विधानसभा में भी सक्रिय भूमिका निभाई।
  •  वे डोईवाला और राजपुर विधानसभा क्षेत्रों से तीन बार विधायक चुने गए और राज्य गठन के बाद उत्तराखंड की राजनीतिक दिशा तय करने वाले प्रमुख नेताओं में उनकी गिनती होती थी।
  • पूर्व मुख्यमंत्री एन. डी. तिवारी के मंत्रिमंडल में उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में जिम्मेदारियां निभाईं। इस दौरान परिवहन, श्रम और तकनीकी शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग उनके पास रहे।
  •  प्रशासनिक अनुभव और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी सक्रियता ने उन्हें एक प्रभावशाली जननेता के रूप में पहचान दिलाई। 
  • राजनीतिक जीवन के अलावा वे सामाजिक और श्रमिक आंदोलनों से भी जुड़े रहे और आम लोगों के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

12 Years of Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana

The Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana (PMJDY) is a flagship financial inclusion scheme of the Government of India. Its objective is to bring in...

Popular Posts