भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा समुद्री मानवबल आपूर्तिकर्ता

  • भारत ने समुद्री रोजगार के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए दुनिया के दूसरे सबसे बड़े सेफरर सप्लायर के रूप में जगह बनाई है। 
  • 28 जुलाई 2026 तक भारत के 3,11,936 समुद्री पेशेवर वैश्विक कार्यबल का हिस्सा थे, जो दुनिया के कुल सेफरिंग वर्कफोर्स का 12.16% है। BIMCO-ICS Seafarer Workforce Report 2026 के अनुसार भारत अब फिलीपींस के बाद दूसरे स्थान पर है। 
  • सेफरर वे पेशेवर होते हैं जो मर्चेंट शिप, कार्गो वेसल, टैंकर और अन्य वाणिज्यिक जहाजों पर काम करते हैं।
  •  भारत की यह प्रगति इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 2015 में देश वैश्विक सेफरिंग वर्कफोर्स में केवल 5.2% हिस्सेदारी के साथ पांचवें स्थान पर था। 
  • 2021 में यह हिस्सेदारी बढ़कर 6% हुई और 2026 में 12.16% तक पहुंच गई। यह वृद्धि बताती है कि भारत ने समुद्री प्रशिक्षण, रोजगार अवसरों और अंतरराष्ट्रीय मांग के अनुरूप अपनी क्षमता को लगातार मजबूत किया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

11th All India Police Judo Cluster Championship 2026

The 11th All India Police Judo Cluster Championship 2026, held in Hyderabad, the capital of Telangana, concluded successfully on July 30. Th...

Popular Posts