भारत की पहली ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-पेट्रोकेमिकल परियोजना

  • 4 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में भारत की पहली ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया।
  •  यह परियोजना देश के ऊर्जा, रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। 
  • इसका विकास हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम के रूप में किया गया है, जिसमें एचपीसीएल की 74 प्रतिशत तथा राजस्थान सरकार की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
  • लगभग 79,450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित इस अत्याधुनिक परियोजना की रिफाइनिंग क्षमता 9 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष (MMTPA) तथा पेट्रोकेमिकल उत्पादन क्षमता 2.4 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष निर्धारित की गई है। 
  • यह परियोजना आधुनिक तकनीक पर आधारित एक ग्रीनफील्ड औद्योगिक परिसर है, अर्थात इसका निर्माण पहले से अविकसित भूमि पर पूरी तरह नए सिरे से किया गया है। 
  • ऐसी परियोजनाएँ नवीनतम प्रौद्योगिकी, उन्नत अवसंरचना और उच्च उत्पादन दक्षता के साथ विकसित की जाती हैं, जिससे औद्योगिक विकास के साथ-साथ क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों और रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिलता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(11-08-2026)

प्रश्न 1 केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने अगस्त 2026 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के निदेशक के रूप में किसके कार्यकाल को एक वर्ष...

Popular Posts