भारत ने विकसित किया पहला स्वदेशी एक्सिम-ग्रेड शिपिंग कंटेनर

  • 3 जुलाई 2026 को भारत ने विनिर्माण एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपना पहला स्वदेशी एक्सिम-ग्रेड (निर्यात-आयात) शिपिंग कंटेनर प्रस्तुत किया। 
  • उत्तर प्रदेश के दादरी स्थित मैर्स्क-कॉनकोर इनलैंड कंटेनर डिपो में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इसका अनावरण किया। 
  • इस कंटेनर का निर्माण डीसीएम श्रीराम समूह द्वारा अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किया गया है।
  • यह पहल देश को कंटेनर निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने तथा वैश्विक आपूर्ति शृंखला में भारत की भागीदारी को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
  • भारत में विकसित यह एक्सिम-ग्रेड शिपिंग कंटेनर अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) द्वारा निर्धारित सभी आवश्यक तकनीकी मानकों का पालन करता है। 
  • इनमें कंटेनर के आयाम, संरचनात्मक मजबूती, सुरक्षित हैंडलिंग तथा स्टैकिंग संबंधी मानक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त इसे इंटरनेशनल कन्वेंशन फॉर सेफ कंटेनर्स (CSC) के अनुरूप भी प्रमाणित किया गया है। 
  • यह अंतरराष्ट्रीय संधि वैश्विक स्तर पर कंटेनरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और समुद्री तथा बहु-माध्यमीय माल परिवहन को सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनाने के लिए आवश्यक मानदंड निर्धारित करती है।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(11-08-2026)

प्रश्न 1 केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने अगस्त 2026 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के निदेशक के रूप में किसके कार्यकाल को एक वर्ष...

Popular Posts