उच्च समुद्री मत्स्यन हेतु राष्ट्रीय प्राधिकरण पत्र कार्यक्रम की शुरुआत

  • भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने 9 जुलाई 2026 को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में उच्च समुद्री मत्स्यन के लिए प्राधिकरण पत्र (Letter of Authorisation- LoA) जारी करने के राष्ट्रीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
  •  इस अवसर पर उन्होंने ओडिशा डीप सी फिशिंग मिशन (2026–2036) दस्तावेज का भी लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग द्वारा किया गया।
  • इस पहल का उद्देश्य भारतीय मछली पकड़ने वाले जहाजों को उच्च समुद्री क्षेत्रों में वैज्ञानिक, सुरक्षित, पारदर्शी और सतत रूप से मत्स्यन करने की अनुमति प्रदान करना है। 
  • इसके माध्यम से समुद्री संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने के साथ-साथ मत्स्य क्षेत्र के प्रभावी प्रबंधन को भी बढ़ावा मिलेगा।
  • उच्च समुद्री मत्स्यन (High Seas Fisheries) उन समुद्री क्षेत्रों में की जाने वाली मछली पकड़ने की गतिविधियों को कहा जाता है, जो किसी भी देश के विशेष आर्थिक क्षेत्र (Exclusive Economic Zone-EEZ) से बाहर स्थित होते हैं। 
  • इस व्यवस्था के तहत भारत ने प्राधिकरण पत्र जारी करने के लिए डिजिटल आवेदन, ऑनलाइन सत्यापन तथा निर्धारित समय सीमा में अनुमति प्रदान करने की प्रक्रिया विकसित की है। 
  • इससे अवैध, अनियमित और अनियंत्रित मत्स्यन पर अंकुश लगाने के साथ-साथ समुद्री जैव संसाधनों के सतत संरक्षण और उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

UPSC Principal Vice Principal Solved & Practice Book 2026-27

UPSC Principal Vice Principal Solved & Practice Book 2026-27 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts