देश का पहला एआई-आधारित पक्षी अभयारण्य

  • भारत का पहला एआई-आधारित पक्षी अभयारण्य: महाराष्ट्र के मुंबई स्थित थाने क्रीक फ्लेमिंगो अभयारण्य में देश का पहला एआई (Artificial Intelligence) आधारित पक्षी अभयारण्य विकसित किया जाएगा।
  • ‘भांडुप बर्ड पार्क’ नामक इस परियोजना को जिला नियोजन समिति के विशेष कोष से 45 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस पहल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक की सहायता से पक्षी संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देना है। 
  • यह पार्क लगभग 20.09 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होगा, जिसमें केवल 0.35 हेक्टेयर भूमि पर आवश्यक आधारभूत ढांचा बनाया जाएगा, जबकि शेष क्षेत्र को प्राकृतिक आवास और पारिस्थितिक संरक्षण के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। 
  • इससे परियोजना में पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। थाने क्रीक फ्लेमिंगो अभयारण्य अपनी समृद्ध जैव विविधता और प्रवासी फ्लेमिंगो सहित अनेक पक्षी प्रजातियों के लिए प्रसिद्ध है। 
  • साथ ही, यह रामसर स्थल (Ramsar Site) के रूप में अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि भी है, जिससे इस क्षेत्र का पारिस्थितिक महत्व और अधिक बढ़ जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

UPESSC UPPSC Assistant Professor GS Solved 65 Sets Hindi Medium 2027

UPESSC UPPSC Assistant Professor GS Solved 65 Sets Hindi Medium 2027 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts