एफडीए की बड़ी स्वीकृति, स्तन कैंसर के लिए पहली PROTAC थेरेपी 'वेप्पानू' को मिली मंजूरी

  • अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 1 मई 2026 को स्तन कैंसर के इलाज में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए वेपडेजेस्ट्रेंट (ब्रांड नाम: वेप्पानू) को मंजूरी प्रदान की।
  • यह दवा विशेष रूप से उन वयस्क मरीजों के उपचार के लिए स्वीकृत की गई है, जिन्हें एस्ट्रोजन रिसेप्टर-पॉजिटिव (ER-Positive), HER2-नेगेटिव और ESR1 जीन म्यूटेशन युक्त उन्नत या मेटास्टेटिक स्तन कैंसर है। 
  • इस दवा का संयुक्त रूप से विकास आर्विनास ऑपरेशंस इंक. और फाइजर इंक. ने किया है।
  • उल्लेखनीय है कि यह दुनिया की पहली प्रोटियोलिसिस टार्गेटिंग काइमेरा (PROTAC) तकनीक पर आधारित दवा है, जिसे एफडीए से मंजूरी मिली है।
  • वेपडेजेस्ट्रेंट एक मौखिक (ओरल) दवा है, जिसे उन मरीजों के लिए अनुमोदित किया गया है जिनकी बीमारी कम-से-कम एक बार एंडोक्राइन थेरेपी के बाद भी बढ़ती रही हो।
  •  इस दवा का उपयोग केवल उन्हीं मरीजों में किया जाएगा, जिनमें एफडीए-अधिकृत परीक्षण के माध्यम से ESR1 जीन म्यूटेशन की पुष्टि हो चुकी हो। 
  • यह मंजूरी व्यक्तिगत (पर्सनलाइज्ड) और अधिक सटीक कैंसर उपचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

India won a historic silver in the Under-20 javelin.

Indian javelin thrower Ashish Yadav won the silver medal in the men's javelin throw event at the World Athletics U-20 Championships held...

Popular Posts