प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(22-08-2026)

1. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अगस्त 2026 में देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कितने करोड़ रुपये की रेलवे और राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दी है?

(a) ₹8,500 करोड़

(b) ₹13,041 करोड़ 

(c) ₹18,200 करोड़

(d) ₹22,500 करोड़

उत्तर: (b) ₹13,041 करोड़

व्याख्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने 5 प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं (जिनमें बहु-ट्रैकिंग रेलवे परियोजनाएं और बिहार में एनएच-22 का चौड़ीकरण शामिल है) के लिए ₹13,041 करोड़ के बजट को मंजूरी दी है।

2. हाल ही में कौन सी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) भारत की पहली ऐसी संस्था बन गई है, जिसने विशेष रूप से 'चांदी पर ऋण' (Silver Loan) प्रदान करने के लिए समर्पित शाखाएं स्थापित की हैं?

(a) मणप्पुरम फाइनेंस

(b) पॉल मर्चेंट्स फाइनेंस 

(c) मुथूट फिनकॉर्प

(d) श्रीराम फाइनेंस

उत्तर: (b) पॉल मर्चेंट्स फाइनेंस

व्याख्या: आरबीआई के स्वर्ण और रजत संपार्श्विक ऋण निर्देशों के तहत पॉल मर्चेंट्स फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड (PMFPL) औपचारिक रूप से चांदी के आभूषणों और बार पर लोन देने वाली देश की पहली विशेष एनबीसीएफ शाखाओं वाली कंपनी बन गई है।

3. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत 'सेंट्रल फॉर मरीन लिविंग रिसोर्सेज एंड इकोलॉजी' (CMLRE) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत के कितने वर्ग किलोमीटर के विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) के संसाधनों का आकलन किया गया है?

(a) 1.50 मिलियन वर्ग किमी

(b) 2.37 मिलियन वर्ग किमी 

(c) 3.10 मिलियन वर्ग किमी

(d) 4.00 मिलियन वर्ग किमी

उत्तर: (b) 2.37 मिलियन वर्ग किमी

व्याख्या: सीएमएलआरई (CMLRE) द्वारा जारी 'डीप-सी एंड डिस्टेंट-वाटर फिशरी रिसोर्सेज' रिपोर्ट में भारत के 2.37 मिलियन वर्ग किमी के ईईजेड क्षेत्र में लगभग चार दशकों के महासागरीय अनुसंधान को संकलित किया गया है।

4. पुणे स्थित आघारकर अनुसंधान संस्थान (ARI) के वैज्ञानिकों द्वारा महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में खोजी गई दो सूक्ष्म समुद्री जीवों की प्रजातियों 'सैंडोफ्रेगा होल्जमैनिया' और 'सिन्हाई' मुख्य रूप से क्या सेवन करती हैं?

(a) केवल जैविक शैवाल

(b) टाइटेनियम और आयरन युक्त भारी खनिज

(c) सूक्ष्म प्लास्टिक कण

(d) गहरे समुद्र के कॉर्ल पॉलिप्स

उत्तर: (b) टाइटेनियम और आयरन युक्त भारी खनिज

व्याख्या: 'सैंडोफ्रेगा' (जिसका अर्थ 'सैंड ईटर' होता है) प्रजाति के ये जीव तलछट में कम मात्रा में पाए जाने वाले इल्मेनाइट और मैग्नेटाइट जैसे भारी खनिजों को चुनकर खाते हैं।

5. कैंसर अनुसंधान और ट्यूमर जीव विज्ञान में एआई का उपयोग करने के लिए किस जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म को हाल ही में विकसित किया गया है?

(a) मुटएसीवर्स 

(b) बायो-जेन एआई

(c) ऑनको-प्रेडिक्ट

(d) सेल-एज एआई

उत्तर: (a) मुटएसीवर्स

व्याख्या: आईआईआईटी-दिल्ली, एनआईपीईआर (गुवाहाटी) और सीएसआईआर-आईजीआईबी के शोधकर्ताओं ने 'MutAIverse' नामक एआई प्लेटफॉर्म विकसित किया है, जो ट्यूमर बायोप्सी डेटा का उपयोग करके डीएनए क्षति और पर्यावरणीय कारकों का पता लगाता है।

6. राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) द्वारा महिलाओं में तकनीकी साक्षरता और साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए किस नाम से विशेष कार्यक्रम पंजाब में आयोजित किया गया?

(a) डिजिटल नारी मिशन

(b) यशदा एआई 

(c) शक्ति कौशल हब

(d) साइबर संगिनी अभियान

उत्तर: (b) यशदा एआई

व्याख्या: महिलाओं और युवा बालिकाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल सशक्तिकरण और साइबर सुरक्षा के गुर सिखाने के लिए पंजाब के जालंधर में 'यशदा एआई' कार्यक्रम आयोजित किया गया।

7. पश्चिम बंगाल के किस जिले में राज्य का पहला 'कौशल महोत्सव' (Kaushal Mahotsav) आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ना है?

(a) मुर्शिदाबाद

(b) दक्षिण दिनाजपुर 

(c) झारग्राम

(d) बांकुरा

उत्तर: (b) दक्षिण दिनाजपुर 

व्याख्या: कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय तथा राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) के सहयोग से पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर  जिले के बालुरघाट में पहला मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव 'कौशल महोत्सव' आयोजित किया गया।

8. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में किस प्रमुख अधिनियम और संशोधन को अपनी स्वीकृति दी है, जो विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) को सरकारी प्रतिभूतियों पर कर छूट प्रदान करता है?

(a) प्रत्यक्ष कर राहत अधिनियम, 2026

(b) कराधान और अन्य विधि (संशोधन) अधिनियम, 2026 

(c) विदेशी निवेश सरलीकरण कानून

(d) बैंकिंग और डिजिटल भुगतान विनिमय अधिनियम

उत्तर: (b) कराधान और अन्य विधि (संशोधन) अधिनियम, 2026

व्याख्या: यह अधिनियम विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (BIS) को सरकारी प्रतिभूतियों से प्राप्त ब्याज आय और पूंजीगत लाभ पर आयकर छूट प्रदान करता है।

9. हाल ही में किस फिनटेक कंपनी ने भारत में सुरक्षित और अनुपालन-युक्त सह-ब्रांडेड प्रीपेड कार्ड जारी करने के लिए 'एनएसडीएल पेमेंट्स बैंक' के साथ साझेदारी की है?

(a) रेजरपे

(b) पैरामीटर डिजिटल टेक्नोलॉजी 

(c) कैशफ्री

(d) ज़ेप्टो पे

उत्तर: (b) पैरामीटर डिजिटल टेक्नोलॉजी

व्याख्या: पैरामीटर डिजिटल ने एनडीएसएल पेमेंट्स बैंक के साथ मिलकर देश भर में अत्याधुनिक तकनीकी अवसंरचना पर आधारित प्रीपेड भुगतान कार्ड पेश करने की घोषणा की है।

10. प्रतिवर्ष दुनिया भर में 'विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस' (World Senior Citizens Day) किस तिथि को मनाया जाता है?

(a) 19 अगस्त

(b) 20 अगस्त

(c) 21 अगस्त 

(d) 22 अगस्त

उत्तर: (c) 21 अगस्त

व्याख्या: समाज में बुजुर्गों के योगदान को सम्मानित करने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके कल्याण से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए हर साल 21 अगस्त को यह दिवस मनाया जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Bihar STET 11-12 Home Science Solved & Practice Book 17 Set 2027

Bihar STET 11-12 Home Science Solved & Practice Book 17 Set 2027 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts