राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025

  • केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा कर दी है। 
  • युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने 18 अगस्त 2026 को चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों, कोचों और संस्थानों की सूची जारी की।
  •  इस वर्ष की घोषणा में सबसे अधिक चर्चा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार को लेकर रही, क्योंकि इस सर्वोच्च खेल सम्मान के लिए किसी भी नाम का चयन नहीं किया गया है।
  • वहीं, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार की विभिन्न श्रेणियों में कई खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और संस्थानों को सम्मानित करने का फैसला किया गया है।
  • अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिए जाने वाले अर्जुन पुरस्कार 2025 के लिए कुल 17 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
  •  इनमें शतरंज खिलाड़ी विदित गुजराती और दिव्या देशमुख, एथलीट तेजस्विन शंकर, बैडमिंटन खिलाड़ी गायत्री गोपीचंद और त्रीसा जॉली सहित कई प्रमुख नाम शामिल हैं। यह चयन अलग-अलग खेलों में भारतीय खिलाड़ियों की बढ़ती क्षमता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके निरंतर प्रदर्शन को दर्शाता है।
  • इसके अलावा, अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) के लिए पूर्व फुटबॉलर और कोच आई. अरुमैनायगम को चुना गया है। 
  • वह 1962 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय फुटबॉल टीम का हिस्सा रहे थे। खिलाड़ी के रूप में उपलब्धियों के साथ-साथ कोच के तौर पर उनके लंबे योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

BPSC Tre Science 6-8, 9-10 Chapterwise Solved & Question Bank 2027

BPSC Tre Science 6-8, 9-10 Chapterwise Solved & Question Bank 2027 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts