सेमीकॉन इंडिया 2026

  • भारत 17 से 19 सितंबर 2026 तक नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि (इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर) में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण की मेजबानी करेगा। 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को इस आयोजन का उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन भारत के तेजी से विकसित हो रहे सेमीकंडक्टर क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने और देश को चिप उद्योग के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
  • सेमीकॉन इंडिया एक प्रमुख वैश्विक सेमीकंडक्टर सम्मेलन एवं प्रदर्शनी है, जिसमें चिप निर्माण कंपनियां, उपकरण एवं तकनीकी समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनियां और दुनिया भर के नीति-निर्माता भाग लेते हैं।
  •  इसका लक्ष्य सिर्फ विदेशी निवेश को आकर्षित करना नहीं, बल्कि भारत में चिप डिजाइन, सेमीकंडक्टर निर्माण, पैकेजिंग, टेस्टिंग और सप्लाई चेन जैसी पूरी वैल्यू चेन को मजबूत करना है।
  • 2026 के आयोजन को भारत सेमीकंडक्टर मिशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन उद्योग संगठन SEMI के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “Silicon to Systems: Building the Ecosystem” रखी गई है।
  • यह थीम भारत की व्यापक सेमीकंडक्टर रणनीति को दर्शाती है।
  •  इसका उद्देश्य केवल देश में चिप बनाने की क्षमता विकसित करना नहीं, बल्कि डिजाइन से लेकर निर्माण, पैकेजिंग और अंतिम इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम तक एक मजबूत और आत्मनिर्भर इकोसिस्टम तैयार करना है। 
  • ऐसे में सेमीकॉन इंडिया 2026 भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए वैश्विक साझेदारी, निवेश और तकनीकी सहयोग के नए अवसर पैदा करने वाला महत्वपूर्ण मंच बन सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Global Gender Gap Index 2026

India ranked 131st out of 145 countries in the World Economic Forum's (WEF) Global Gender Gap Index 2026 report. There has been no chang...

Popular Posts