राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय जूडो ने नया इतिहास रचा

  • 31 जुलाई 2026 को ग्लास्गो में आयोजित प्रतियोगिता में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को जूडो के पहले गोल्ड मेडल दिलाए। 
  • स्कॉटिश इवेंट कैंपस (SEC) में मिली इन जीतों ने भारतीय जूडो को नई पहचान दिलाई।
  • महिला 48 किलोग्राम वर्ग में त्रिपुरा की 23 वर्षीय अस्मिता डे ने कनाडा की हेडी क्वाच को गोल्डन स्कोर में 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। 
  • इसके साथ ही वे राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में जूडो में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं।
  • वहीं, पुरुष 60 किलोग्राम वर्ग में हर्ष सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज़ को 10-0 से मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 
  • इस जीत के साथ वे राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो का स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने। 
  • 23 वर्षीय हर्ष के लिए यह पहला राष्ट्रमंडल खेल था, जिसे उन्होंने ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ यादगार बना दिया।
  • अस्मिता डे और हर्ष सिंह की इन सफलताओं ने भारतीय जूडो के इतिहास में पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण जोड़ते हुए देश के लिए एक नई उपलब्धि दर्ज की।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Super TET I-V Solved & Practice Book 2027

Super TET I-V Solved & Practice Book 2027 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts