जीएसआई को पहली महिला प्रमुख

  • वरषा अशोक अगलवे ने 31 जुलाई 2026 को भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) की 54वीं महानिदेशक (Director General) के रूप में पदभार ग्रहण किया। 
  • इसके साथ ही वे 176 वर्ष पुराने इस प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थान का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बन गई हैं।
  •  उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब देश में महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की खोज तथा संसाधनों के वैज्ञानिक आकलन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
  • भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (Geological Survey of India - GSI) की स्थापना वर्ष 1851 में हुई थी और यह भारत का प्रमुख भूवैज्ञानिक संस्थान है। 
  • खान मंत्रालय के अधीन कार्यरत यह संगठन खनिज संसाधनों की खोज, भूवैज्ञानिक मानचित्रण, भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण और पृथ्वी विज्ञान से जुड़े अनुसंधान का प्रमुख केंद्र है। इसे देश के सबसे पुराने वैज्ञानिक संस्थानों में भी गिना जाता है।
  • जीएसआई की भूमिका केवल खनिजों की खोज तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भूगर्भीय संरचना, प्राकृतिक संसाधनों के मूल्यांकन और वैज्ञानिक आंकड़ों के संकलन में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। 
  • स्वच्छ ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी निर्माण और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स में उपयोग होने वाले महत्वपूर्ण खनिजों की बढ़ती मांग के बीच संगठन की जिम्मेदारियां और महत्व लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Super TET I-V Solved & Practice Book 2027

Super TET I-V Solved & Practice Book 2027 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts