आईसीसी ने श्रीलंका से पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी वापस ली

  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने श्रीलंका को बड़ा झटका देते हुए पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी उससे वापस ले ली है। 
  • छह टीमों के बीच होने वाला यह टूर्नामेंट 14 से 28 फरवरी 2027 तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित था।
  •  हालांकि, श्रीलंका से मेजबानी हटाए जाने के बाद अब तक यह तय नहीं किया गया है कि प्रतियोगिता का आयोजन किस देश में होगा।
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का यह फैसला श्रीलंका क्रिकेट की मौजूदा प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर लिया गया है। 
  • 30 अगस्त 2026 को परिषद ने श्रीलंका से टूर्नामेंट की मेजबानी के अधिकार वापस ले लिए। उस समय श्रीलंका क्रिकेट का संचालन निर्वाचित पदाधिकारियों की जगह सरकार द्वारा नियुक्त परिवर्तन समिति के हाथों में था।
  • क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने श्रीलंका क्रिकेट की इस प्रशासनिक स्थिति को गंभीरता से लिया और इसी आधार पर मेजबानी वापस लेने का निर्णय किया। 
  • परिषद की मेजबानी नीति के तहत क्रिकेट बोर्ड का स्वतंत्र और निर्वाचित तरीके से संचालन महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में श्रीलंका क्रिकेट में सरकार की ओर से नियुक्त समिति के कामकाज को लेकर सवाल उठ रहे थे।
  • श्रीलंका क्रिकेट की ओर से परिवर्तन समिति के सचिव प्रकाश शाफ्टर ने भी टूर्नामेंट की मेजबानी छिने जाने की पुष्टि की है। हालांकि, प्रतियोगिता के नए आयोजन स्थल को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Super TET I-V Solved & Practice Book 2027

Super TET I-V Solved & Practice Book 2027 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts