एप्पल के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी

  • कंपनी के मौजूदा मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक 31 अगस्त 2026 को अपने पद से हट जाएंगे।
  •  इसके अगले दिन यानी 1 सितंबर 2026 से जॉन टर्नस एप्पल के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
  • टिम कुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद से हटने के बाद भी वह कंपनी से जुड़े रहेंगे। उन्हें एप्पल के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी। इस भूमिका में वह कंपनी के महत्वपूर्ण रणनीतिक मामलों और निदेशक मंडल से जुड़े कार्यों में अपनी भूमिका निभाएंगे। 
  • वहीं, जॉन टर्नस कंपनी के रोजमर्रा के कामकाज, कारोबारी रणनीति और संचालन की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे।
  • जॉन टर्नस एप्पल के लिए नए नाम नहीं हैं। वह वर्ष 2001 में कंपनी से जुड़े थे और पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से एप्पल के साथ काम कर रहे हैं। वर्ष 2021 में उन्हें हार्डवेयर इंजीनियरिंग विभाग का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया था। 
  • अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंपनी के कई महत्वपूर्ण उत्पादों के विकास में अहम भूमिका निभाई है।
  • जॉन टर्नस आईफोन, आईपैड और मैक जैसे एप्पल के लोकप्रिय उत्पादों के डिजाइन और तकनीकी विकास से जुड़े रहे हैं।
  • हार्डवेयर के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव और कंपनी के कामकाज की गहरी समझ को उनकी सबसे बड़ी ताकत माना जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Super TET I-V Solved & Practice Book 2027

Super TET I-V Solved & Practice Book 2027 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts