अमेरिका की आतंकवाद प्रायोजक सूची से सीरिया बाहर

  • अमेरिका ने 24 अगस्त 2026 को सीरिया को ‘स्टेट स्पॉन्सर्स ऑफ टेररिज्म’ यानी आतंकवाद प्रायोजक देशों की सूची से आधिकारिक तौर पर बाहर कर दिया। 
  • सीरिया करीब 47 वर्षों से इस सूची में शामिल था। उसका नाम पहली बार 29 दिसंबर 1979 को इस सूची में दर्ज किया गया था।
  • इसी दिन अमेरिका ने अल-नुसरा फ्रंट, जिसे हयात तहरीर अल-शाम (HTS) के नाम से भी जाना जाता है, को ‘स्पेशली डिज़िग्नेटेड ग्लोबल टेररिस्ट’ की श्रेणी से भी हटा दिया। 
  • अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (OFAC) ने HTS को अपनी SDN सूची से भी बाहर कर दिया और Syria General License 25 को रद्द कर दिया।
  • इस फैसले की प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 को शुरू हुई थी। उस समय अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कांग्रेस को निर्णय की जानकारी दी थी। 
  • इसके बाद 45 दिनों की संसदीय समीक्षा अवधि पूरी होने पर 24 अगस्त को यह फैसला प्रभावी हो गया।
  • यह बदलाव सीरिया पर लागू अमेरिकी प्रतिबंधों और उसके साथ आर्थिक एवं राजनयिक संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

BPSC Tre Science 6-8, 9-10 Chapterwise Solved & Question Bank 2027

BPSC Tre Science 6-8, 9-10 Chapterwise Solved & Question Bank 2027 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts