दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अदाकारा संकरामांची जानकी का निधन

  • दक्षिण भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री साउकार जानकी का 21 अगस्त 2026 को चेन्नई में 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  •  उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उनका इलाज चल रहा था।
  •  सात दशक से अधिक लंबे फिल्मी सफर में उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा में करीब 400 फिल्मों में काम किया और अलग-अलग दौर के दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई।
  • संकमरांची जानकी ने 1950 में एल. वी. प्रसाद के निर्देशन में बनी तेलुगु फिल्म ‘शवुकारु’ से अभिनय की शुरुआत की।
  •  इसी फिल्म के नाम से उन्हें ‘साउकार जानकी’ के नाम से पहचान मिली। 
  • इसके बाद उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा की कई चर्चित फिल्मों में अभिनय किया और अपनी बहुमुखी अदाकारी से अलग मुकाम हासिल किया। 
  • जानकी ने अपने करियर में नायिका से लेकर चरित्र भूमिकाओं तक कई तरह के किरदार निभाए। 
  • उनकी अंतिम फिल्मी उपस्थिति 2023 में आई तेलुगु फिल्म ‘अन्नी मांची शकुनामुले’ में रही, जिसमें उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। 
  • सिनेमा में उनके लंबे योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया था। इसके अलावा उन्हें कलैमामणि और अन्य पुरस्कारों से भी नवाजा गया। 
  • उनके निधन के साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा के एक लंबे और महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

India bags silver in 50m rifle at Asian Games

Indian shooters once again delivered a stellar performance at the Asian Games, clinching the silver medal in the men's 50m rifle 3-posit...

Popular Posts