लिंग्विस्टिक्स ओलंपियाड में भारत ने लहराया परचम


  • रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में आयोजित 23वें इंटरनेशनल लिंग्विस्टिक्स ओलंपियाड (IOL) 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, तीन कांस्य पदक और एक ऑनरेबल मेंशन अपने नाम किया। 
  • आठ सदस्यीय भारतीय टीम ने व्यक्तिगत प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें प्रतिभागियों को भाषा-विश्लेषण, तर्कशक्ति, व्याकरण और भाषाई पैटर्न की पहचान से जुड़ी जटिल समस्याओं को हल करना था।
  • इंटरनेशनल लिंग्विस्टिक्स ओलंपियाड स्कूली छात्रों के लिए होने वाली एक वार्षिक अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता है। 
  • इसमें छात्रों की रटकर याद करने की क्षमता के बजाय उनकी विश्लेषणात्मक सोच, तार्किक क्षमता और समस्या-समाधान कौशल को परखा जाता है। प्रतियोगिता में ध्वनिविज्ञान, रूपविज्ञान, वाक्यविन्यास, अर्थविज्ञान और अलग-अलग भाषाओं के तुलनात्मक अध्ययन से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं।
  • भारतीय दल की ओर से श्रीलक्ष्मी वेंकटरमन ने 70.0 अंक हासिल कर व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
  •  वहीं, आरव अनिल राव, निशांत शंकर लक्ष्मणन और अद्वय मिश्रा ने कांस्य पदक हासिल किए। सोहम अमित पेडणेकर को ऑनरेबल मेंशन से सम्मानित किया गया।
  • इस साल प्रतियोगिता में 40 से अधिक देशों के कुल 255 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ऐसे में भारतीय छात्रों का एक स्वर्ण, तीन कांस्य और एक ऑनरेबल मेंशन हासिल करना देश के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(12-08-2026)

1. अगस्त 2026 में भारत ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए किस गैर-जीवाश्म ईंधन-आधारित (Non-Fossil Fuel) बिजली ...

Popular Posts