रतनगढ़ किले के संरक्षण से भद्रवाह की विरासत को नया जीवन

  • जम्मू-कश्मीर सरकार ने भद्रवाह के ऐतिहासिक रतनगढ़ किले के संरक्षण और पुनर्स्थापन के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। 
  • इस परियोजना का उद्देश्य किले की पुरानी संरचना को सुरक्षित करना और उसे एक प्रमुख विरासत एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है।
  •  माना जा रहा है कि इससे चेनाब घाटी में पर्यटन गतिविधियों और विरासत आधारित विकास को बढ़ावा मिल सकता है।
  • रतनगढ़ किले का निर्माण वर्ष 1733 में राजा संपत पाल ने करवाया था। 
  • ऐतिहासिक अभिलेखों के मुताबिक, भद्रवाह घाटी में मौजूद सात मूल बुर्जों में से यह अब एकमात्र सुरक्षित किला है। 
  • समय के साथ इस ऐतिहासिक इमारत का इस्तेमाल जेल के तौर पर भी किया गया। इसकी स्थापत्य शैली और ऐतिहासिक महत्व के कारण इसे जम्मू-कश्मीर की महत्वपूर्ण विरासत संपत्तियों में शामिल किया गया है।
  • सरकार द्वारा स्वीकृत परियोजना में किले की मरम्मत और नवीनीकरण के साथ-साथ उसकी मूल वास्तुकला को संरक्षित रखने पर जोर दिया जाएगा। 
  • योजना के तहत किले को पर्यटकों के लिए आकर्षक विरासत स्थल के रूप में विकसित करने की भी तैयारी है।
  • चेनाब घाटी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ कई ऐतिहासिक स्थलों के लिए भी जानी जाती है।
  •  ऐसे में रतनगढ़ किले के संरक्षण से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय कारोबार और रोजगार के अवसरों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(12-08-2026)

1. अगस्त 2026 में भारत ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए किस गैर-जीवाश्म ईंधन-आधारित (Non-Fossil Fuel) बिजली ...

Popular Posts