- मुंबई स्थित भारतीया विद्या भवन के एस.पी. जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (SPJIMR) ने फाइनेंशियल टाइम्स मास्टर्स इन मैनेजमेंट (FT MiM) 2026 की वैश्विक रैंकिंग में 26वां स्थान हासिल किया है।
- भारत में संस्थान दूसरे पायदान पर रहा। पिछले साल की तुलना में SPJIMR ने उल्लेखनीय प्रगति की है। 2025 की रैंकिंग में यह वैश्विक स्तर पर 35वें और भारत में तीसरे स्थान पर था।
- SPJIMR की यह उपलब्धि बिजनेस एजुकेशन के क्षेत्र में उसकी लगातार मजबूत होती अंतरराष्ट्रीय पहचान को दर्शाती है।
- संस्थान ने ओवरऑल रैंकिंग में सुधार के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण प्रदर्शन मानकों में भी बेहतर परिणाम दर्ज किए हैं।
- खास बात यह है कि SPJIMR पिछले सात वर्षों से लगातार दुनिया के शीर्ष 50 बिजनेस स्कूलों में अपनी जगह बनाए हुए है।
- यह प्रदर्शन संस्थान की अकादमिक गुणवत्ता और वैश्विक स्तर पर उसकी बढ़ती प्रतिष्ठा को रेखांकित करता है।
- भारत के प्रमुख बिजनेस स्कूलों की बात करें तो 2026 की FT MiM रैंकिंग में IIM बेंगलुरु 21वें स्थान पर रहा। इसके बाद SPJIMR को 26वां और IIM अहमदाबाद को 27वां स्थान मिला।
- इस तरह SPJIMR ने देश की रैंकिंग में IIM बेंगलुरु के बाद दूसरा स्थान हासिल किया और IIM अहमदाबाद से आगे रहा।
Tags:
विविध
