अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

  • जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में 7 सितंबर 2026 से पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आगाज हुआ। 
  • डल झील के किनारे स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (SKICC) में आयोजित यह चार दिवसीय महोत्सव 10 सितंबर तक चलेगा। 
  • “रंग-ए-सिनेमा” थीम पर आधारित यह आयोजन कश्मीर को कला, संस्कृति और वैश्विक सिनेमा के एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में प्रस्तुत कर रहा है।
  • महोत्सव को दुनियाभर के फिल्मकारों से व्यापक प्रतिक्रिया मिली है। विभिन्न आधिकारिक रिपोर्टों में 80 देशों से 1,100 से अधिक सबमिशन मिलने के साथ-साथ 92 देशों से प्रविष्टियां प्राप्त होने का भी उल्लेख किया गया है।
  •  इनमें से 41 देशों की कुल 135 फिल्मों को महोत्सव में प्रदर्शन के लिए चुना गया है।
  • चयनित फिल्मों में भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी भागीदारी रही। भारत की 64 फिल्मों को स्क्रीनिंग के लिए जगह मिली है। 
  • इसके बाद फ्रांस की 13 और ईरान की 8 फिल्मों का चयन किया गया है।
  • यह महोत्सव न केवल अंतरराष्ट्रीय सिनेमा को कश्मीर तक लाने का प्रयास है, बल्कि स्थानीय कला और संस्कृति को वैश्विक दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

New Director General of Integrated Training for the Indian Army

On November 1, 2026, Lieutenant General Sushil Chander Mahant of the Indian Army assumed the office of Director General of Integrated Traini...

Popular Posts